विकासनगर, सितम्बर 13 -- मनोरंजन क्लब द्वितीय डाकपत्थर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन व्यास रामचंद्राचार्य ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज की झांकी का अवलोकन कराया और छप्पन भोग के दर्शन कराए। कथा व्यास रामचंद्राचार्य ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ संवाद, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी समेत कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास ने बीच-बीच में भजन सुनाए जिनसे श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने बताया कि भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.