सीवान, फरवरी 19 -- सीवान। हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम के प्रांगण में 20 मार्च से शुरू होगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रीबांके बिहारी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस संबंध में ध्वजारोहण के साथ यज्ञ से संबंधित कैलेंडर जारी किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक श्री पांडेय ने बताया कि आगामी 20 मार्च से 28 मार्च तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के निमित्त 20 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें क्षेत्र के 5100 महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं शामिल होंगी। यज्ञ की पूर्णाहुति 28 मार्च को संपन्न होगा। इस यज्ञ के व्यास काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर डॉक्टर शैलेश कुमार तिवारी जी महाराज होंगे। जबकि मुख्य जजमान श्रीमती रीता देवी एवं अनिल कु...