सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के नव पदस्थापित एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने 21वें एसपी के रूप में बुधवार को प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की भौगोलिक स्थिति एवं विधि व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रभार ग्रहण करते ही जिले की विधि व्यवस्था को अटल संकल्प के साथ मजबूती प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले की अमन-शांति को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, तथा जिले में किसी भी अवैध या गैर-कानूनी कृत्य को कदापि सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता के प्रति अपनी खुली निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यालय 24 घंटे सभी के लिए सुलभ रहेगा, जहां जिले के निवासी अपनी किसी भी विपत्ति या समस्या को निर्भीक होकर रख सकेंगे। साथ ही, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.