मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड नरायनपुर के नौ ग्राम पंचायतों में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इनमें गोविन्दपुर, बगही, जलालपुर माफी, कैलहट, नकहरा, सझौली,बघेड़ी, बघेड़ा व शेरपुर में जुटे किसानों को नवीन तकनीकी की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत जलालपुर माफी में मुख्य अतिथि व ब्लाक प्रमुख चन्द्र प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर गोष्ठी का उद्घाटन किए। ब्लाक प्रमुख ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान एक सराहनीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक कृषकों से सीधे रूबरू हो रहे है और उनको खेती सम्बन्धी तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे है। उन्होने किसानों को श्रीअन्न यथा ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, मड़ुआ की खेती करने का आह्वान किए। कहाकि तभी जनमानस स्वस्थ रहेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.