श्रावस्ती, मार्च 15 -- श्रावस्ती, टीम। होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से दोपहर तक लोगों ने अबीर और गुलाल एक दूसरे के चेहरे पर लगाते हुए खूब मस्ती की और दोपहर बाद एक दूसरे के घरों पर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। घरा में गुझिया और अन्य पकवान बना कर स्वागत किया गया। भिनगा नगर में होलियारों ने खूब मस्ती की। टोली बना कर निकले लोगों ने एक दूसरे पर रंग अबीर और गुलाल डाला। इसके साथ ही गले मिल कर होली की बधाई दी। दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर अबीर का टीका लगा कर और गले मिल कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रही। इसी तरह से एसएसबी कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के नेतृत्व में एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय में होली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंग-गुलाल लगाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.