श्रावस्ती, सितम्बर 4 -- जमुनहा, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक ने फोटो को एडिट कर मुख्यमंत्री को हरे रंग के कपड़े, हरी टोपी और दाढ़ी के साथ दिखाया था। भाजपाइयों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालबोझा दरवेशगांव निवासी दिलशाद सलमानी ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पर ईद मिलादुन्नबी त्योहार पर शुभकामना संदेश का एक बैनर अपने अकाउंट पर पोस्ट किया था। जिसमें दिलशाद पुत्र रौनक अली ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हरे रंग के कपड़े, हरी टोपी और दाढ़ी के साथ फोटो एडिट करअपने फोटो के साथ पोस्ट कर दिया। पोस्ट वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। मामले की जानकारी होते ही भारतीय जनता पार्टी यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.