श्रावस्ती, सितम्बर 9 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मंगलवार को श्रावस्ती पहुंचे और मंडल अध्यक्षों व शक्तिकेन्द्र संयोजकों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की और जनता के बीच बने रह कर समस्याओं के समाधान का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में लोककल्याण के ऐतिहासिक कार्य हुए है। जिसकी जानकारी आम लोगों को होना चाहिए। भाजपा संगठन की मजबूत बूथ संरचना और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जनता के साथ सतत सम्पर्क और संवाद न सिर्फ पार्टी संगठन के विस्तार को गति देगा बल्कि हर चुनाव में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि बूथ समिति के सभी सदस्यों व बूथ पर निवास करने वाले सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.