श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत हुई। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में छात्रों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। हमें अपने व अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति प्रयास करना चाहिए। इसके लिए एक अच्छी दिनचर्या होनी चाहिए। जिसके तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील किया कि वे बच्चों को की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.