श्रावस्ती, मार्च 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गोष्ठी आयोजित करके महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के तहत आने वाली विभिन्न महिला कर्मचारियों, केयर टेकर, महिला ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लक्ष्मी राव ग्राम प्रधान कंजड़वा, अनामिका सिंह ग्राम प्रधान चहलवा, सीतापति ग्राम प्रधान घोरमा परसिया, पंचायत सहायक सरिता देवी वर्मा, ममता मौर्या, शान्ती देवी, सरस्वती वर्मा, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.