श्रावस्ती, जनवरी 22 -- श्रावस्ती। राह चलते मनचले छेड़छाड़ करें या फब्तियां कसे तो इसे हल्के में न लें। ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। यह बातें गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान में महिला पुलिस ने कही। जागरूकता सत्र के दौरान गुड टच बैड टच, सुरक्षित विद्यालय वातावरण, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, सम्मानजनक आचरण, सड़क सुरक्षा नियमों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग आदि की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.