श्रावस्ती, सितम्बर 28 -- जमुनहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम रविवार को जमुनहा तहसील कार्यालय के सामने स्थित सत्य वेद गारमेंट्स में सुना गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगदंबिका प्रसाद वर्मा, प्रहलाद सिंह, कन्हैया सिंह, विनोद वर्मा, शिवपाल वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदम सेन चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि जनभागीदारी का माध्यम है। जिसने हर भारतीय को देश की प्रगति से जोड़ दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.