श्रावस्ती, मार्च 16 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। जमुनहा क्षेत्र को ब्लाक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का तोहफा मिला था लेकिन संस्थान का निर्माण पिलर तक ही सिमट कर रह गया। 12 साल से लोग ब्लाक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण की राह देख रहे हैं। तत्कालीन सपा सरकार में ब्लाक स्तर पर ब्लाक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (बायट) खोलने की पहल की गई थी जिसमें श्रावस्ती जनपद भी शामिल था। सरकार की ओर से अनुमति मिलने पर बायट भवन के निर्माण के लिए जमुनहा विकास क्षेत्र को चुना गया। सरकारी तंत्र सक्रिय हुआ और जमुनहा के हरदत्त नगर गिरंट में भूमि का चयन करते हुए भूमि अधिग्रहण कर वर्ष 2012-13 में निर्माण शुरू करा दिया गया। शुरुआती दिनों में तो बायट का निर्माण कार्य तेजी से होता रहा और कुछ ही दिनों में नीव की चुनाई का कार्य पूरा करते हुए भवन निर्माण के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.