श्रावस्ती, फरवरी 10 -- रतनापुर, संवाददाता। पाकिस्तान के शिया मस्जिद में हुए विस्फोट को लेकर सोमवार देर शाम श्रावस्ती में विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और कैंडल मार्च निकाला। साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आतंकवाद के विरुद्ध नारे लगाए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके को लेकर शिया समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिसका लेकर सोमवार देर शाम को जमुनहा तहसील क्षेत्र के नासिरगंज में शिया समुदाय के लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व सेना प्रमुख आसिम मुनीर का पुतला जलाया और कैंडल मार्च निकाल कर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन के दौरान नायब तहसी...