श्रावस्ती, अगस्त 13 -- इकौना, श्रावस्ती, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न स्थानों पर तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश प्रेम का जोश भरा गया। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा जनपद देश भक्ति से सराबोर हो उठा। इकौना के जगतजीत इण्टर कालेज परिसर से प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई व इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को स्कूली बच्चों के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य व प्रभारी निरीक्षक ने विद्यालय परिसर से यात्रा को रवाना किया। अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए छात्र-छात्राएं व एनसीसी कैडेट इकौना नगर पंचायत पहुंचे। यहां वह देश भक्ति के नारे लगाते हुए इकौना बाईपास, बस स्टैंड, संजय पा...