श्रावस्ती, नवम्बर 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता। नवंबर के दूसरे दिन ही मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह घने बादलों के बीच कोहरे की आमद ने सर्दी बढ़ा दी। ठंड का एहसास होने के चलते लोग गर्म कपड़े पहन घर से बाहर निकले। नवम्बर का महीना शुरू होते ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। रविवार की सुबह सिरसिया क्षेत्र के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह दृश्यता बेहद कम रही जिसके चलते लोगों को सड़क पर आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। घना कोहरा छाया रहने के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद कम रही औहन रेंगते नजर आए। कोहरे की चादर से जहां सड़कें और खेत ढके नजर आए, वहीं मौसम में ठंडक भी महसूस की गई। ठंड के कारण सुबह घर से निकले लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। दोपहर तक कोहरा छाया रहा और दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। शाम चार बजे...