श्रावस्ती, मार्च 9 -- जमुनहा, संवाददाता। सीएचसी से करीब दो किमी दूर भारी मात्रा में सरकारी दवाएं झाड़ी में पड़ी पायी गई है। जिसमें पेट के कीड़े मारने की टेबलेट, आयरन सीरप आदि दवाएं बरामद हुई हैं। इसमें दवाओं में कुछ एक्सपायर हैं व कुछ जुलाई महीनें में एक्पायर होंगी। सरकारी अस्पतालों में लोगों को सरकार की ओर से निशुल्क दवाएं मुहैया कराई जा रही है। साथ ही समय समय पर आशा व एएनएम के माध्यम से अलबेंडाजोल, फोलिक एसिड टेबलेट लोगों में निशुल्क वितरण कराया जाता है। लेकिन जो दवाएं लोगों को मिलनी चाहिए वह गड्ढों में झाड़ियों में फेंक दिया जाता है। ताजा मामला रविवार को जमुनहा विकास क्षेत्र से सामने आया है। जहां सीएचसी मल्हीपुर से करीब दो किलोमीटर दूर शिकारी चौड़ा ग्राम पंचायत के आगे सड़क किनारे झाड़ियों में भारी मात्रा में सरकारी सवाएं पड़ी देखी गई। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.