श्रावस्ती, जनवरी 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत जिले भर में 43 स्वास्थ्य शिविर लगा कर लोगों का इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही भिनगा में मेगा शिविर लगा कर लोगों का इलाज किया जाएगा। भिनगा स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ के विभागाध्यक्ष डा संदीप तिवारी स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी दी। डा संदीप तिवारी ने बताया कि नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के तत्वावधान में जिले में तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छह, सात व आठ फरवरी को जिले में राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। छह फरवरी को जमुनहा व हरिहरपुररानी ब्लाक के 20 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। इसी तरह से सात फरवरी को सीमावर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.