श्रावस्ती, मार्च 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत शनिवार को पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने बीते कुछ महीनों में शराब तस्करों के कब्जे से पकड़े गए 2401 लीटर अवैध शराब को नष्ट करा दिया। मदिरा निस्तारण की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई। पुलिस की ओर से ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मालखानों में रखे पकड़े गए मालों के निस्तारण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में सिविल जज एसीजेएम के आदेश पर शनिवार को पुलिस की ओर से आबकारी अधिनियम से संबंधित 2401 लीटर अवैध मदिरा नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान माल का सैंपल सुरक्षित रखते हुए शेष मदिरा को थाना परिसर के पीछे गड्ढे में डालकर नष्ट करा दिया गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया उप जिला मजिस्ट्रेट भिनगा, क्षेत्राधिकारी भिनगा, जिला आबकारी अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.