श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के नेतृत्व में एसएसबी मुख्यालय भिनगा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसएसबी अधिकारियों व जवानों ने शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। महान वीर, राष्ट्रनायक व स्वराज के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती की शुरुआत कमांडेंट ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर शिवाजी के साहस, पराक्रम, नीतिपूर्ण शासन और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को स्मरण किया गया। कमान्डेंट ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति व संगठन कौशल का अद्वितीय उदाहरण है। उनका आदर्श जीवन हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान, अनुशासित तथा ...