श्रावस्ती, मार्च 9 -- लक्ष्मनपुर, हरिहरपुररानी,संवाददाता। आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस की ओर से दोनों समुदाय के लोगों संग पीस कमेटी की बैठक कर शांति से त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। साथ ही अराजकता फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। भिनगा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने लक्ष्मनपुर बाजार पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक की। बैठक में दोनों समुदायों के लोग व धर्मगुरू शामिल हुए। बैठक के दौरान कोतवाल ने लोगों से उनकी समस्याएं पूछी और आगामी त्योहार को शांति व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस चौकी प्रभारी जगतराम मौर्य ने कहा कि पर्व भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। यदि कोई व्यक्ति त्योहारों में व्यवधान डालने का प्रयास करे तो पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर ग्राम प्रधान निजामुद्दीन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.