श्रावस्ती, फरवरी 4 -- जमुनहा। थाना मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाल बोझा निवासी मगन बिहारी पुत्र शोभाराम उम्र लगभग 34 वर्ष किसी कार्य से मल्हीपुर आया था। मंगलवार देर शाम को वापस घर जा रहा था। जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित कानीबोझी चौराहा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक को गंभीर छोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.