श्रावस्ती, जून 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। गिरंट पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय नशीली दवा तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत की नशीली दवाएं बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदत्त नगर गिरंट के थानाध्यक्ष सौरभ सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को हरदत्त नगर गिरंट वनक्षेत्र के सुजानडीह जंगल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी से आते दिखाई दिए। नजदीक आने पर पुलिस ने उन्हें रोक कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बरामद दवाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल फोन जब्त कर लिया। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.