गोंडा, जनवरी 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सोहेलवा संरक्षित वन क्षेत्र में पक्षियों का शिकार कर रहे तीन शिकारियों को वन विभाग व एसएसबी की टीम ने गिरफ्तार किया। शिकारियों के कब्जे से विभिन्न प्रजाति के सात मृत पक्षी बरामद किए गए। केस दर्ज कर शिकारियों को जेल भेज दिया गया। संरक्षित वन क्षेत्र सोहेलवा में स्थित रामपुर बंधा के पास रविवार शाम को तीन शिकारी पक्षियों का शिकार कर रहे थे। इस दौरान पूर्वी सोहेलवा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी अनिमेश वर्मा, वन टीम व एसएसबी जवानों के साथ गश्त पर निकले थे। गश्त करते हुए टीम रामपुर बंधा पहुंची जहां शिकारियों को पक्षियों का शिकार करते पकड़ लिया। पकड़े गए शिकारियों के कब्जे से टीम ने ग्रेट इगरिट, यूरेशियन कूट, पैराडाइस शैलडक व रेड वाइल्ड लैपविंग प्रजाति के सात मृत पक्षी बरामद किए। बरामद मृत पक्षियों को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.