पटना, जुलाई 15 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर श्रावण महोत्सव का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया। महोत्सव के साथ नाग पंचमी अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, मंगल पांडेय समेत कई मंत्री और गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि सावन सनातन धर्म, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी एक गहन परंपरा का महीना है। यह विरासत के साथ विकास की भावना को भी जगाता है। वहीं, नागपंचमी तो श्रद्धा, शांति और रक्षा का पावन पर्व है। सावन माह और विशेष रूप से नाग पंचमी का अवसर समाज को भय और भ्रम से मुक्त होकर सुख, शांति और समृद्धि की राह पर ले जाने की कामना का पर्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक करोड़ रोजग...