गिरडीह, जुलाई 19 -- गिरिडीह। श्रावणी मेला देवघर में तैनात गिरिडीह जिला पुलिस बल के आरक्षी की मौत हो गई है। मृतक आरक्षी 50 वर्षीय बिरेंद्र कुमार सिंह पिता स्व. लालजी सिंह हैं। देवघर में ही आरक्षी बिरेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद साथी जवानों ने इलाज के लिए उसे देवघर सदर अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही गुरूवार की देर रात आरक्षी बिरेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरक्षी बिरेंद्र का शव रात में ही गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल में आरक्षी बिरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम हुआ। आरक्षी बिरेंद्र पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मेराज गांव का रहनेवाला था। पति की मौत की सूचना पर रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.