देवघर, सितम्बर 24 -- देवघर। श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। घटना के 45 दिनों बाद मृतक की पत्नी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय शिवचरण महतो रांची जिले के सोनाहातू थाना अन्तर्गत हितजारा लोवाहातु निवासी था। सिमडेगा जिला बल से श्रावणी मेला 2025 में ड्यूटी के लिए देवघर भेजा गया था। ड्यूटी देवघर कॉलेज अवस्थित आवासन स्थल से बीएड कॉलेज के पास सड़क पर बने बैरियर संख्या-02 पर लगाई गई थी। 5 अगस्त 2025 की शाम करीब 6 बजे, व्हाट्सएप्प के माध्यम से पत्नी द्रौपदी देवी को सूचना मिली कि पति गंभीर हालत में सदर अस्पताल, देवघर में भर्ती है। उसके बाद जब परिवार ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि मेला ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.