भागलपुर, जून 22 -- श्रावणी मेला तैयारी का आयुक्त, डीएम निरीक्षण निरीक्षण करने पहुंचे। धांधी बेलारी में रेन शेल्टर, कांवरिया ठहराव, पेयजल, शौचालय, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल आदि का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इधर, मेला क्षेत्र में संबंधित सभी विभाग कार्य में तेजी ला दिए हैं। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि 11,000 तार में केबल वायर लगाने सहित ट्रांसफॉर्मर के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हर दिन सुबह 11:00 बजे से शाम के पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पांच जुलाई तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात कही जा रही है। वहीं पीएचईडी विभाग, बाढ़ नियंत्रण, सड़क, साफ-सफाई, रंग रोगन, नाला उड़ाही के कार्य में तेजी आ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.