भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर। श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बुधवार को देवघर में बिहार और झारखंड के अधिकारियों के बीच पहली अंतरराज्यीय बैठक होगी। इस बैठक में भागलपुर के आईजी विवेक कुमार, भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय और मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार समेत भागलपुर, बांका और मुंगेर के डीएम, एसपी भी भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचन्द डाडेल करेंगे। इधर, दोनों राज्यों की बैठक के बाद समस्याओं के समाधान आदि को लेकर 27 जून को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पटना में बैठक बुलाई गई है। जिसमें मेला से जुड़े विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा भागलपुर, बांका और मुंगेर के आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.