देवघर, जुलाई 4 -- जसीडीह प्रतिनिधि श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन विशेष रूप से कांवरियों और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। ट्रेन संख्या- 08797/08798 दुर्ग-पटना-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कुल चार ट्रिप में चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर-08797 दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 7 जुलाई, 14 जुलाई, 21 जुलाई और 28 जुलाई 2025 को रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 1:15 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर- 08798 पटना-दुर्ग स्पेशल ट्रेन पटना से 8 जुलाई, 15 जुलाई, 22 जुलाई और 29 जुलाई 2025 को चलेगी। यह ट्रेन पटना से शाम 5:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10:35 बजे दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.