बुलंदशहर, अगस्त 9 -- जेपी संस्कृत विद्यालय में श्रावणी उपाकर्म कर संस्कृत दिवस मनाया। ब्रह्मचारी व बटुकों ने यजुर्वेद के मंडल ब्राह्मण पाठ के द्वारा भगवान सूर्य का पूजन किया। जेपी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल भारद्वाज ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर विद्यालय के ब्रह्मचारी, बटुकों ने श्रावणी उपाकर्म संविधि कर संस्कृत दिवस मनाया गया। विद्यालय के बटुक ब्रह्मचारियों ने द्वारा शनिवार को प्रातः काल गंगा स्नान के उपरांत श्रावणी उपक्रम प्रयोग विधि का अनुसरण किया गया। विद्यालय के आचार्य संदीप मिश्रा द्वारा प्रायश्चित संकल्प से दस विधि स्नान व यजुर्वेद के मंडल ब्राह्मण पाठ के द्वारा भगवान सूर्य का पूजन व देव ऋषि मनुष्य पितृ तर्पण कर सप्त ऋषियों का षोडशोपचार पूजन किया। उन्होंने बताया कि श्रावणी उपाकर्म, जिसे "श्रावणी" या "उपाकर्म ...