बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- भाद्र माह की श्राद्ध पूर्णिमा पर विभिन्न जनपदों से आए लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पितरों की आत्म शांति के लिए श्रद्धालुओं ने तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म संपन्नकर पूर्वजों का आह्वान किया। पूर्वजों के लिए समर्पित श्राद्ध पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धा पूर्णिमा के बाद ही से पितृ पक्ष प्रारंभ हो जाता है, जो अमावस्या तक चलता है। रविवार की प्रातः दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने नगर के परशुराम घाट, मस्तराम घाट, लाल महादेव घाट, कुंज घाट तथा पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे जय घोष के साथ स्नान प्रारंभ किया जो सांय कल तक अनवरत चलता रहा। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर ही पुरोहितों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.