जौनपुर, फरवरी 3 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में चल रहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि एसओ प्रवीण कुमार यादव रहे। इस योजना की कार्यदायी संस्था यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लि. (यूपीकान) के प्रतिनिधि चेतन सिंह ने बताया कि पहले बैच में एक सौ प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के संरक्षक रमेश सिंह तथा संचालन अर्जुन राय ने किया। कालेज की प्राचार्य डा. रूबी राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.