बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- श्रम संयुक्त भवन में 24 को रोजगार मेला, 1000 युवाओं को मिलेगी नौकरी 14 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग, 18 से 40 साल तक के युवाओं के लिए सुनहला मौका 12 हजार से 45 हजार तक मिलेगा वेतन, कागजात के साथ मेला में हों शामिल बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में 24 फरवरी को साल का पहला रोजगार मेला लगेगा। एक हजार से अधिक पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें 14 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। 18 से 40 साल तक के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सह सुनहला मौका है। चयनित युवाओं को 12 हजार से 45 हजार प्रति माह तक वेतन मिलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ इसमें शामिल होने की अपील की है। रोजगार मेला में ऋषभ ऑटोमोबाइल्स, शांतामणी पेपर मिल, पे...