कोडरमा, फरवरी 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मजदूर विरोधी नीतियों और लेबर कोड के खिलाफ हड़ताल का कोडरमा जिला में व्यापक असर रहा। इस हड़ताल का असर केटीपीएस बांझेडीह से लेकर बैंकों तक देखा गया। सबसे ज्यादा प्रभाव आंगनबाड़ी केंद्रों में रहा। इस दौरान जिले के सभी 751 केद्रों में में ताला लटका रहा। करीब 25 हजार बच्चे पोषाहार से वंचित रहे। हड़ताल को लेकर एक रैली जयनगर में सीटू के बैनर तले पेठियाबागी चौक से सेविका सहायिकाओं ने निकाली, जो प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन व सभा में तब्दील हो गयी। इस दौरान आंगनबाड़ी में एफआरएस रद्द करो, परियोजना कर्मियों को 26 हजार वेतन देना होगा, समान काम का समान वेतन देना होगा आदि नारे लगाए जा रहे थे। जुलूस में भारी संख्या में सेविका सहायिका शामिल थी। इस अवसर पर सीटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.