जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर।जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने श्रम विभाग के अधिकारियों को जिले में बाल श्रम के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने श्रम अधिकारियों से कहा कि एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करें और बाल श्रमिकों से काम लेने वालों खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। वे मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे। उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इनमें भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना, निर्माण श्रमिक सुरक्षा किट योजना, 15,000 रुपये की सहयोग राशि वाली मातृत्व सहायता योजना, मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना (5,000 से 50,000 रुपये की सहयोग राशि), अंत्येष्टि सहायता योजना (10,000 रुपये), झारखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.