बदायूं, मई 30 -- श्रम विभाग द्वारा गुरुवार को नेकपुर, स्टेशन रोड, काली सड़क, मथुरिया तिराहे पर बाल श्रम अभियान चलाया गया। अभियान में कुल छह किशोर श्रमिक चिह्नित किये गये। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र कुमार मिश्र ने सेवायोजकों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक भी किया गया। कहा कि बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले सेवायोजकों को दोषी पाये जाने पर 50 हजार तक जुर्माना एवं दो वर्ष तक के कारावास से दंडित किया जा सकता है। विचित्र कुमार सक्सेना वरिष्ठ सहायक, रूबेश यादव, गोपू दास, उपदेश कुमार, कुलदीप मिश्रा, रितु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...