अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की एक बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय ज्ञान सरोवर पर हुई। जिसकी अध्यक्षता कमल गुप्ता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता ने की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 15 नवंबर 2025 को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए श्रम विभाग से संबंधित निर्णय सराहनीय है। 20 से कम कर्मचारी एक दुकान पर होने पर श्रम विभाग का लाइसेंस नहीं लेना होगा। 20 से अधिक दुकान पर कर्मचारी होने पर श्रम विभाग में पंजीकरण करना होगा। व्यापार मंडल ने श्रम विभाग के नियम में बदलाव को लंबी लड़ाई लड़ी है। जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा की 20 नवंबर 2025 को प्रदेश सरकार ने सुगम व्यापार प्रावधान संशोधन अध्यादेश अधिसूचना जारी कर दी है। कानून तोड़ने पर व्यापारियों को जेल भेजने...