भभुआ, जनवरी 20 -- ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 20 हजार वसूली की कार्रवाई होगी रामपुर के ईंट भट्ठों का अफसरों ने किया निरीक्षण, बाल कल्याण समिति को सौंपा (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। श्रम अधीक्षक द्वारा गठित धावादल ने मंगलवार को रामपुर प्रखंड के ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया और एसएनबी ईंट भट्ठा से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया। विमुक्त बाल श्रमिक उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक गांव का निवासी है। धावा दल ने उसे जिला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द करते हुए दोषी नियोजक पर बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत करमचट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विमुक्त बाल श्रमिक को तत्काल सहायता राशि के रूप में 3000 रुपए दिए गए। साथ ही दोषी नियोजक से विमुक्त बाल श्रमिक को उपलब्ध कराने के लिए 20000 रुपए की वसूली की भी कार्रवाई क...