बदायूं, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अभियान 2.0 के तहत शुक्रवार को बाल श्रम अभियान चलाया गया। सतेंद्र कुमार मिश्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दातागंज तिराहा, नवादा, बिनावर बाजार एवं बिलहत में छापेमारी की गयी। आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर मैं. हिन्दुस्तान ईट उद्योग पर दो बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया। भियान में कुल आठ बाल श्रमिक चिन्हित किये गये। सेवायोजकों के विरूद्ध मौके पर नोटिस जारी कर सेवायोजकों को बाल श्रम के विरूद्ध जागरूक भी किया गया। अभियान के दौरान कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति के कार्य में संलिप्त नहीं पाया गया। विचित्र कुमार सक्सेना वरिष्ठ सहायक, गोपू दास, एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट से थाना अध्यक्ष मान बहादुर सिंह, उप निरीक्षक उपदेश कुमार, कांस्टेबल रव...