बागेश्वर, जनवरी 20 -- उत्तरायणी मेले में बाल कल्याण समिति के नेतृत्व में लगातार आठवें दिन नगर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया तथा बाल श्रम तलाशा। मंगलवार को मेले में लगी दुकानों और होटल, रेस्टोरेंट में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश बोरा के नेतृत्व में लगातार आठवें दिन अभियान चलाया गया। टीम ने कहीं भी कोई बाल श्रम होता नहीं पाया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मेला प्रारंभ होने के बाद से चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल पुलिस व कोतवाली पुलिस तथा श्रम विभाग के कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से बाजार का निरीक्षण किया जा रहा है। जनपद में बाल श्रम अपराध का कोई मामला नहीं पाया गया। टीम में बाल कल्याण समिति के कैलाश बोरा, अशोक लोहुमी, नवीन कुमार, मंजू नगरकोटी, भारती खेतवाल समेत चाइल्ड लाइन की सिमरन समेत स्थानीय पुलिस आदि उपस्तिथ थे

हिंदी हिन्दुस्तान...