पीलीभीत, जून 19 -- डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने सहायक चकबंदी कार्यालय सदर, बन्दोबस्त चकबन्दी एवं श्रम प्रवर्तन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी समेत 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। डीएम ने सुबह दस बजकर पांच मिनट पर कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर को चेक किया और साफ सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने सहायक चकबन्दी कार्यालय में 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए। सहायक चकबन्दी कार्यालय में संजीव कुमार पेशकार, आशुतोष राना अनुसेवक, ओमप्रकाश सिंह चकबन्दी कर्ता, उरविन्द सिंह चकबन्दी कर्ता, उमेश कुमार मौर्य, चकबन्दी लेखपाल, तुषार गुप्ता चकबन्दी लेखपाल, प्रियांशु राणा चकबन्दी लेखपाल, छत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.