सीवान, नवम्बर 28 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चिमनी- भठ्ठा और कई प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से अचानक छापेमारी की गई। श्रम पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह ने विशेष अभियान चलाते हुए आधा दर्जन से अधिक चिमनी-भाटों एवं कार्यस्थलों की जांच की। कार्रवाई की खबर फैलते ही क्षेत्र के चिमनी मालिकों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई चिमनी भाटों पर 10 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। साथ ही मजदूरों को मिनिमम वेज के अनुसार मजदूरी न देने की भी बात सामने आई थी। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए श्रम पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके-मौके पर पहुंचे।जांच के दौरान श्रम पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह ने श्रम कानून अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों की विस्तार से पड़ताल की। उन्ह...