धनबाद, जून 11 -- सिंदरी। श्रम नियोजन प्रशिक्षण और विकास विभाग की ओर से बुधवार को सिंदरी नियोजनालय में आयोजित भर्ती कैंप में 32 आवेदकों को रोजगार मिला। भर्ती कैंप में 4 नियोजक उपस्थित हुए। कैंप में करीब 250 आवेदकों ने विभिन्न पदों के लिए हुए साक्षात्कार में भाग लिया। विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 32 अभ्यार्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। अन्य 8 आवेदकों को शार्ट लिस्ट किया गया है। भर्ती कैंप में सूरज कुमार, संजय कुमार साव, विवेक कुमार साव का योगदान सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.