चाईबासा, दिसम्बर 2 -- गुवा, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पुराने श्रम कानून एक्ट को समाप्त कर नया श्रम कानून लागू किए जाने के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा यूनियन ने सोमवार देर शाम गुवा में जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के कार्यकर्ता एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े दर्जनों मजदूर सीटू कार्यालय से रैली के रूप में निकले। रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रमिक बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और वहां स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। रैली के बाद बिरसा मुंडा चौक के समीप एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नेताओं ने केंद्र सरकार के नए श्रम कानून को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि इससे श्रमिक वर्ग के अधिकारों एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से नए कानून को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.