जमशेदपुर, मार्च 16 -- झारखंड श्रमिक संघ सहित तीन मजदूर संगठनों ने पहली मई को मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। यह सम्मेलन एक अप्रैल से प्रभावी होने जा रहे चार नये श्रम कोड के खिलाफ आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन होंगे। केंद्र सरकार के इस निर्णय का मजदूर संगठनों ने भारी विरोध किया है। उनका कहना है की इन कानूनों के लागू होने के बाद संगठित क्षेत्र में भी सिर्फ 20% अस्थाई कर्मचारी रह जाएंगे। बाकी 80% ठेका मजदूरों से काम लिया जाएगा। और अस्थायी मजदूरों से ही स्थायी प्रकृति का काम लिया जाएगा। इन मजदूर संगठनों ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि झारखंड श्रमिक संघ की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में श्रम आयोग का गठन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.