रामगढ़, जुलाई 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। संयुक्त श्रम संगठन की पीट मीटिंग गुरुवार को भुरकुंडा कोलियरी के बलकुदरा खान परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता दशरथ कर्मी ने और संचालन संजय मिश्रा ने किया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित संयुक्त मोर्चा के संयोजक विंध्याचल बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के लाए गए चार नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं। इसलिए इन्हें किसी भी हाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए विंध्याचल बेदिया ने कहा कि जैसे किसानों ने तीन काले कृषि कानूनों को संघर्ष के बल पर वापस कराया, वैसे ही श्रमिकों को भी एकजुट होकर चारों श्रम कानूनों को वापस कराना होगा। यह लड़ाई न सिर्फ मजदूरों के हित में है, बल्कि देश और उद्योगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.