मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बुधवार को नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे निगम कार्यालय में कामकाज ठप रहा। शाखाओं में ताला लगा रहा। दोपहर में बड़ी संख्या में निगम कार्यालय परिसर में कर्मी जमा हुए। इसके बाद मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी संघ व नगर निगम कामगार यूनियन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जुलूस निकाला गया। जुलूस स्टेशन रोड, मोतीझील, कल्याणी चौक के रास्ते कंपनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। मौके पर अशोक कुमार सिंह, अशोक राय, गरीबनाथ भगत, अमरेंद्र कुमार व अन्य ने श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की। अतिक्रमण के खिलाफ नहीं चला अभियान हड़ताल के कारण बुधवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान नहीं चला। श्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.