बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। केंद्र सरकार की श्रम एवं कृषि नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल से पहले मंगलवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। संयुक्त किसान मोर्चा, इंटक, सीटू, एक्टू, उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मध्यांचल, यूपीएमएसआरए एवं मजदूर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में यह जुलूस सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से शुरू होकर शहीद स्तंभ, कमिश्नरी तक निकाला गया। जुलूस में श्रमिकों और किसानों ने 29 श्रम कानूनों की बहाली, मनरेगा को पुन: प्रभावी करने, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने की मांग उठाई। मशाल जुलूस का नेतृत्व इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मेहता, डॉ. रवि नागर, राजीव शान्त, राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल, रामेश्वर पांडे, लक्ष्मण सिंह राना एवं रविन्द्र कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.