लातेहार, जुलाई 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पेशरार पंचायत के होशिर ग्राम निवासी लालू यादव का शव लाने के लिए श्रम-नियोजन कार्यालय ने दिवगंत यादव की पत्नी मनोरमा देवी को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद की है। इस कार्य में झामुमो के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव एवं यादव समाज के विलास यादव का प्रयास सराहनीय रहा। बता दें कि मनोरमा देवी का पति लालू यादव रोजगार की तलाश में तामिलनाडू के कोयंबटूर जिला पिछले माह गया हुआ था। वहां कार्य के दौरान उसकी आकस्मिक मृत्यु सात जुलाई को हो गई थी। मनोरमा देवी की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। उसने अपने पति का शव गांव लाने के लिए जिला प्रशासन व अन्य जन प्रतिनिधियों से गुहार लगायी थी। उसने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपने पति का शव घर तक ला सके। इसके बाद झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.