रांची, दिसम्बर 20 -- रांची। इंडियन कनफेडरेशन आफ लेबर (आईसीएल) झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक धनबाद जिला के मैथन डैम गोगना छठ घाट सूरज मंदिर के बगल मैदान में संपन्न हुई। इसमें रांची के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि बैठक में आईसीएल का 3 साल में यूनियन को रिनुअल किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित हुए पदाधिकारियों को तीन साल की सदस्यता रसीद एवं सर्टिफिकेट दिए। इसमें अनुपस्थित सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से यूनियन से निरस्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 22 फरवरी 2026 को धनबाद में की जाएगी। झारखंड प्रदेश में संयुक्त खाता जल्द से जल्द खोला जाएगा। खाता का संचालन अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष करेंगे। बैठक में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.